Kanpur। झांसी में 1 से 2 अगसत तक यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य समेत तीन पदक जीते। इनलाइन प्रोफेशनल वर्ग के अंडर-10 आयु वर्ग में आरुष यादव ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया।
वहीं अंडर-12 वर्ग में आरव निषाद ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-15 वर्ग में वाणी सेंगर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की स्केटिंग कोच दिनेश टेंगुरिया ने बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

