Sunday, December 14, 2025
Homeखेलkanpur : विश्व बॉक्सिंग कप में कानपुर का डंका, विजय यादव और...

kanpur : विश्व बॉक्सिंग कप में कानपुर का डंका, विजय यादव और वीरेंद्र त्रिपाठी बने तकनीकी अधिकारी

Kanpur। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 15 नवंबर से विश्व बॉक्सिंग कप 2025 प्रारंभ होगा। इसमें शहर के रहने वाले और माध्यमिक​शिक्षा विभाग में कार्यरत विजय यादव को तकनीकी अ​धिकारी के रूप में चुना गया। है।

इससे पहले भी वह कॉमनवेल्थ खेल, विश्व सैन्य खेल (कोरिया) सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अ​धिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके चयन पर डीआईओएस डॉ. संतोष राय, भजनलाल पाल, सियाराम पाल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चिरंजीलाल ने बधाई दी।

इसी प्रकार से शहर के ही और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शारीरिक ​शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी को भी तकनीकी अ​धिकारी बनाया गया है। उनके चयन पर प्रिंसिपल गणेश तिवारी, उपप्रिंसिपल एमके मिश्र, मधुश्री भौमिक, विभागध्यक्ष सुशील चंद्र ने बधाई दी है।

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...