Friday, May 1, 2026
HomeखेलKanpur :  एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम घोषित

Kanpur :  एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम घोषित

45 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दम, शिव यादव व शिवानी गौतम को जिम्मेदारी

Kanpur । 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर ने पुरुष व महिला वर्ग की टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन के लिए ट्रायल आरमापुर स्थित फील्ड गन फैक्ट्री मैदान पर आयोजित किए गए, जिसमें शहर के 45 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों में अभिराज तोमर, कार्तिक यादव, अंकित, आदर्श, संजय, सोनू राही, शिलांग, विनायक, पवन, अमृतेश, सूरज, अनुष्ठा तनराकर, आयुषी सिंह, करिश्मा और विनय कुमार शामिल हैं।
पुरुष टीम के मैनेजर शिव यादव और महिला टीम की मैनेजर शिवानी गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के तत्वावधान में आयोजित यह ट्रायल पूरी तरह निशुल्क रखा गया था, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। चयन प्रक्रिया वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश सिंह भदौरिया, शिव यादव आदि पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ।

 

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!