Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : लहरों पर कानपुर के तैराकों का कब्जा, चार पदक झटके

Kanpur : लहरों पर कानपुर के तैराकों का कब्जा, चार पदक झटके

Kanpur । हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर के तैराकों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।

70-74 आयु वर्ग की बैक स्ट्रोक स्पर्धा में प्रकाश अवस्थी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 40-44 आयु वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में अनुभव मिश्रा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इसी आयु वर्ग में 70-74 के बटरफ्लाई मुकाबले में आरके कमल ने कांस्य पदक हासिल किया। 240 से 279 आयु भार वर्ग की रिले टीम फ्री स्टाइल स्पर्धा में प्रकाश अवस्थी, आरके कमल, प्रदीप कुमार और विकास अवस्थी की टीम ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने 3 से 10 अक्तूबर तक बंग्लुरू में होने वाली मास्टर्स सीनियर चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसके अलावा 11 अगस्त को लखनऊ में हुए ट्रायल के आधार पर कानपुर के राजेश कुमार, पंकज जैन, अमित यादव, सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद, राम कुमार गुप्ता और विनायक तिवारी को संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...