Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर ने आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, प्रदेश में...

Kanpur : कानपुर ने आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

Kanpur। बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल 42 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में कानपुर जिला आर्म रेसलिंग टीम के 47 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ कानपुर टीम ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले करते हुए कई पदक जीते। प्रतियोगिता के दौरान कानपुर टीम का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली टीमों में शामिल रहा और खिलाड़ियों की प्रतिभा की व्यापक सराहना हुई।

चैंपियनशिप में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव मो. शादाब ने चीफ हेड रेफरी एवं टेक्निकल हेड के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। उन्होंने प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन, रेफरी प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...