Saturday, April 25, 2026
HomeखेलKanpur : एम. रहमान के ऑलराउंड प्रदर्शन से कॉनपुर जेम्स की शानदार...

Kanpur : एम. रहमान के ऑलराउंड प्रदर्शन से कॉनपुर जेम्स की शानदार जीत

Kanpur।  डॉ. नगेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एक मैच हुआ। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में कॉनपुर जेम्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर किंग को पांच विकेट से पराजित किया फूलबाग के डीएवी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर किंग की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम के लिए ऋषि ने शानदार 57 रन बनाए, जबकि अभय आर. यादव ने 24 और फैजान ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में गेंदबाजी करते हुए कॉनपुर जेम्स के हरजीत सिंह और एम. रहमान ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉनपुर जेम्स की टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बनाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

गोलू सिंह ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि एम. रहमान 33 रन और मोहम्मद आकिब 29 रन ने अहम योगदान दिया। कानपुर किंग की ओर से गेंदबाजी में अनूप दीक्षित ने तीन विकेट लेकर संघर्ष किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एम. रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजन सचिव अहसान इमरान की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!