राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए महिला-पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों का चयन
Kanpur। बरेली में 7 से 9 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। कानपुर में हुई मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महिला पावरलिफ्टिंग वर्ग में तेजस्वी शुक्ला, सान्वी सिंह, कात्यायनी सिंह, श्रेया शुक्ला, तनुष्का, प्रियांशी मौर्या, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, मानवीय सिंह, धैर्या सिंह समेत 33 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। महिला ओपन बेंच प्रेस वर्ग में पूनम सिंह, तमन्ना यादव, प्राची सिंह, सुप्रिया सिंह, रिषिमा पटेल, सुमन राय, सपना भारती, डॉ. कुमकुम पांडे समेत 14 खिलाड़ी चुने गए हैं।
पुरुष पावरलिफ्टिंग वर्ग में प्रिंस, सरताज, आकाश सेंगर, देवेंद्र सिंह, अंश शुक्ला, हिमांशु, शौर्य सोनी, एकलव्य सिंह, कुणाल गौतम, अभिनव राजपूत, आदित्य राजपूत समेत 70 से अधिक खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। पुरुष ओपन बेंच प्रेस वर्ग में कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सरगम कटियार, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक बाथम, नियम हसन, विराट वाजपेई और दिव्यांशु दुबे सहित 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
टीम के मैनेजर अनिल कुशवाहा, कोच तपस्या गौतम और अनमोल पांडे बनाए गए हैं। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर कानपुर मंडल का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।


