Saturday, August 1, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर मंडल की दमदार शुरुआत, चित्रकूट को 3-0 से रौंदा

Kanpur : कानपुर मंडल की दमदार शुरुआत, चित्रकूट को 3-0 से रौंदा

Kanpur। मऊ में एक से आठ अगस्त तक जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसमें कानपुर मंडल ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट मंडल को 3-0 से पराजित कर विजयी आगाज किया। कानपुर की जीत में अब्दुल, आहिल और आनंद ने एक-एक गोल दागे, जबकि गगन, अनन्य, आनंद और उत्सव की मजबूत रक्षापंक्ति ने चित्रकूट को पूरे मैच में कोई मौका नहीं दिया।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने संयमित खेल दिखाया। 19वें मिनट में कानपुर को मिले फ्री-किक पर आनंद के शॉट से गेंद क्रॉसबार से टकराकर अब्दुल के पास पहुंची, जिन्होंने शानदार हेडर के जरिए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद उज्ज्वल के पास बढ़त दोगुनी करने का अवसर था, लेकिन वह चूक गए और पहले हाफ तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ में कानपुर ने लगातार आक्रमण जारी रखा।

56वें मिनट में आहिल के तेज़ शॉट को चित्रकूट के गोलकीपर रोक नहीं सके और कानपुर की बढ़त 2-0 हो गई। मैच के अंतिम मिनटों में आनंद ने फ्री-किक पर शानदार गोल कर टीम की 3-0 की जीत सुनिश्चित कर दी। मैच में गगन, अनन्य, आनंद और उत्सव की मजबूत डिफेंस दीवार को चित्रकूट की टीम भेद नहीं सकी। टीम के साथ सचिव अजीत सिंह, कोच अमित नारंग, आसिफ इकबाल, अमित वर्मा, शैलेन्द्र रावत, फिजियो जावेद शेख और नेशनल रेफरी देबुजीत सिंह यादव मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...