Monday, August 3, 2026
HomeखेलKanpur : लखनऊ से हारा कानपुर मंडल, गोलकीपर वैभव का दमदार प्रदर्शन

Kanpur : लखनऊ से हारा कानपुर मंडल, गोलकीपर वैभव का दमदार प्रदर्शन

Kanpur । मऊ में 1 से 8 अगस्त तक आयोजित जूनियर स्टेट बॉयज़ फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को कानपुर मंडल ने अपना दूसरा मुकाबला लखनऊ मंडल के खिलाफ खेला। कड़े संघर्ष के बावजूद कानपुर को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कानपुर के गोलकीपर वैभव तिवारी ने पूरे मैच में कई शानदार बचाव कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मैच के पहले हाफ में लखनऊ की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए कई हमले किए, लेकिन वैभव तिवारी ने बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक शानदार बचाव किए। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते लखनऊ की टीम पहले हाफ में खाता नहीं खोल सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में कानपुर ने भी कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। मैच समाप्त होने से लगभग 10 मिनट पहले पेनल्टी एरिया में कानपुर के खिलाड़ी से हैंडबॉल हो गया, जिस पर लखनऊ को पेनल्टी मिली। लखनऊ के खिलाड़ी ने इस अवसर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद 70वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी ने करीब 25 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार से टकराकर गोलपोस्ट के अंदर चला गया। इस गोल के साथ लखनऊ ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।
हार के बावजूद कानपुर के गोलकीपर वैभव तिवारी पूरे मैच के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने कई शानदार सेव कर टीम को बड़े अंतर से हारने से बचाया।
मौके पर टीम के साथ सचिव अजीत सिंह, अमित नारंग, शेख जावेद, देबुजीत सिंह यादव और शैलेन्द्र रावत मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...