मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत, एसबीएस जूनियर 27 रन से पराजित
खेल

Kanpur : कानपुर क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत, एसबीएस जूनियर 27 रन से पराजित

Akash Chaudharyअपडेट: April 27, 2026

आकाश बने प्लेयर ऑफ द मैच, गेंदबाजी में चार विकेट लेकर दिलाई जीत

 

Kanpur। रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार खेल के मुकाबले में कानपुर क्रिकेट अकादमी ने एसबीएस जूनियर को 27 रन से हराया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से मोहल राय ने 25 व सचिन ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने दो को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एसबीएस जूनियर की पूरी टीम 24.5 ओवर में 95 रन पर सीमित गई। टीम की ओर से अथर्व ने 47 और अशोक ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवांश और आकाश ने चार-चार विकेट वह प्रखर ने दो विकेट अपने नाम की है प्लेयर ऑफ द मैच आकाश को चुना गया।