Friday, September 18, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स में जेएनवीएम ने मचाई धूम, 27 पदक जीते

Kanpur : एथलेटिक्स में जेएनवीएम ने मचाई धूम, 27 पदक जीते

Kanpur। किदवईनगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम 14 सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें विकासनगर के जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के एथलीटों ने 11 स्वर्ण, 11 रजत और पांच कांस्य समत कुल 27 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले नौ खिलाड़ियों का चयन 18 से 20 सितंबर तक हमीरपुर में होने वाली विद्या भारती प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता में कानपुर के 12 विद्यालयों के करीब 350 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में ध्रुव शर्मा का चयन 100 व 800 मीटर, सृजल दीक्षित का भाला फेंक व लंबी कूद, उदित शुक्ला का 200 मीटर, आदित्य प्रताप का 5000 मीटर, अंशुमान शुक्ला का ऊंची कूद, रुद्रांश शुक्ला का शॉट पुट और मयंक तिवारी का 3000 मीटर के लिए हुआ है।

वहीं अंडर-17 वर्ग में सिद्धार्थ भदौरिया लंबी कूद और मानस अवस्थी ऊंची कूद में प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि प्रांतीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए देवरिया में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, प्रिंसिपल अनिल कुमार त्रिपाठी, उप प्रिंसिपल डॉ. नमिता गुप्ता, आलोक द्विवेदी, सुशील शुक्ला समेत विद्यालय परिवार ने बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...