मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 16 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जेडी क्लब,एमयूसी,राष्ट्रीय यूथ और कानपुर इग्लेट ने की जीत दर्ज 
खेल

Kanpur : जेडी क्लब,एमयूसी,राष्ट्रीय यूथ और कानपुर इग्लेट ने की जीत दर्ज 

Akash Chaudhary
Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग में बुधवार को खेले गये मुकाबलों में जेडी क्लब, एमयूसी, राष्ट्रीय यूथ और कानपुर इग्लेट ने जीत दर्ज की।
जेम्स मैदान में अंकुर गुप्ता के 61, युवराज सिंह के 45 और अमन राजपूत के 41 रनों की मदद से जेडी क्लब ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। गेंदबाजी में अजितेष सिंह ने तीन, विक्रमादित्य और हेमंत ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरो क्लब की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। टीम से हर्षवर्धन ने 53, लव अवस्थी ने 42 रन बनाए। विजयी टीम से अमन राजपूत, सचिन राठौर ने दो-दो विकेट लिए।
पीएसी मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीवीएस एकेडमी की पूरी टीम 13.4 ओवर में मात्र 67 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से समीर कुमार ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षित शुक्ला ने 12 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में एमयूसी क्लब ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 71 रन बनाते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। हर्षित शुक्ला ने नाबाद 42 रन बनाए।
कानपुर साउथ मैदान में राष्ट्रीय यूथ ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम से रिषभ गुप्ता ने 42, रोशन सिंह ने नाबाद 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष यादव, विकास पाठक और दक्ष चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में वैदिक यूनियन की पूरी टीम 18.2 ओवर में मात्र 77 रनों पर ढेर हो गयी। अर्पित यादव ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। विजयी टीम से सोनिका कुशवाहा ने दस रन देकर तीन और अभय पाण्डेय ने दो विकेट लिए।
सप्रू मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवाबगंज एथलेटिक्स की पूरी टीम 22.5 ओवर में मात्र 73 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से अंकज शर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम पाण्डेय और सत्यप्रकाश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।
जवाब में कानपुर इग्लेट ने 10.3 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। जीत में सत्यम पाण्डेय ने नाबाद 44 रनों का योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *