वस्त्र संग्रह शिविर में लोगों ने कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन और स्टेशनरी दान की
Kanpur । बाल निकुंज के तत्वावधान में रविवार को गूंज संस्था के सहयोग से वस्त्र एवं घरेलू उपयोग की सामग्री संग्रह शिविर लगाया गया। इसमें केएसएफ फाउंडेशन ने प्रमुख भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य आपदा प्रभावित राज्यों और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना रहा।
शिविर में शहर के लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, स्टेशनरी और अन्य उपयोगी घरेलू सामान दान किया।

गूंज संस्था की कार्यकर्ता रुचि श्रीवास्तव ने संस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि एकत्रित सामग्री जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जाती है।
आयोजकों ने कहा कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाल निकुंज के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष अनूप पचौरी ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में जनभागीदारी से जरूरतमंदों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

