Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई नॉर्थ जोन वॉलीबॉल में जयपुरिया स्कूल चैंपियन

Kanpur : सीआईएससीई नॉर्थ जोन वॉलीबॉल में जयपुरिया स्कूल चैंपियन

 

Kanpur । सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में 4 व 5 मई को सीआईएससीई नॉर्थ जोन वॉलीबॉल टूर्नामेंट हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में जयपुरिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं, मेजबान यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस की टीम उपविजेता रही, जबकि बॉबसन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति दास ने किया। आयोजन का संचालन क्रीड़ा विभाग की पूनम सिंह, विजय श्रीवास्तव और आनंद उपाध्याय ने किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी व जनरल सेक्रेटरी रोचक रोहतगी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!