Wednesday, August 5, 2026
HomeखेलKanpur : ईशिका की रेड, हुमा का दमदार डिफेंस, कानपुर सेमीफाइनल में

Kanpur : ईशिका की रेड, हुमा का दमदार डिफेंस, कानपुर सेमीफाइनल में

Kanpur। आगरा में चार से छह अगस्त तक राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। इसमें कानपुर की टीम ने शानदार तालमेल, सफल रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम ने पहले मुकाबले में चित्रकूट को ​शिकस्त दी। फिर क्वार्टर फाइनल में लखनऊ को पटखनी देकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली है।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में कानपुर ने चित्रकूट को 24-19 से हराया। टीम की स्टार रेडर ई​शिका वर्मा ने लगातार सफल रेड लगाते हुए 19 अंक बटोरे, जबकि कप्तान हुमा ने लेफ्ट कॉर्नर से मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए नौ टैकल प्वाइंट हासिल किए। तो रागिनी जादौन ने छह अंक जोड़े, जबकि विदुषी और कीर्ति ने रेड और डिफेंस दोनों में शानदार तालमेल दिखाकर टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई।

जबकि क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के खिलाफ भी कानपुर का दबदबा कायम रखते हुए टीम ने 26-19 से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में ई​शिका ने 13 रेड प्वाइंट व रागिनी ने छह प्वाइंट लेकर विपक्षी टीम की पकड़ ढीली कर दी। तो कप्तान हुमा वाकर ने लेफ्ट कॉर्नर से शानदार चेज टैकल और सटीक डिफेंस के दम पर 11 टैकल प्वाइंट जुटाए।

विदुषी और कीर्ति ने भी डिफेंस लाइन को मजबूती देते हुए विपक्षी रेडरों को लगातार रोककर जीत की राह आसान कर दी। लगातार दो जीत के साथ कानपुर की टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है, अब उसकी निगाहें सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल के ​खिताब पर लगी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...