Kanpur । कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स द्वारा चार मई से इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। इसमें शहर के 13 स्कूल की टीम के बीच क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 प्रारूप में होने वाली लीग का फाइनल नौ मई को खेला जाएगा। गुरुवार को ट्रॉफी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इ
स मौके पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. विकास विक्टर, अर्पित तिवारी, अजय मिश्रा, तुषार अग्रवाल, हर्षिता शुक्ला, केतन सोनकर, विपिन सोनकर, पवन अग्रवाल, किशन अवस्थी, रोहित सोनकर, नरेंद्र सिंह, शिवम गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।


