Kanpur । कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 3 मई को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर में किया जायेगा। जिला सचिव सौरव गौर ने जानकारी दी कि बालक/बालिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का पंजीकरण 3 मई को प्रातः सात बजे आयोजन स्थल पर किया जायेगा।
जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र तथा स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों का शारीरिक वजन भी लिया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी हेतु अनिल कुशवाहा ( 9336658975) और सौरभ राजपूत (9389882076) से संपर्क कर सकते हैं।

