Thursday, June 11, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो मुकाबले 2 मई से...

Kanpur : कानपुर में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो मुकाबले 2 मई से शुरू

Kanpur । कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से 2 व 3 मई को इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन गूबा गार्डन ​स्थित साई प​ब्लिक इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इसमें 300 से अ​धिक ​खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक का आयोजन रविवार को स्कूल परिसर में किया गया। इसमें प्रतियोगिता के संचालन के लिए कमेटी का गठन भी किया गया।

गठित समिति में राम नरेश पाल को संरक्षक, राजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. कोमल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा राजा रॉक को उपाध्यक्ष, आरुष यादव को सचिव, शिखर गुप्ता को कोषाध्यक्ष और बाल गोविंद को तकनीकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

तकनीकी समिति में राजकुमार को भी शामिल किया गया। बैठक में ब्रज मोहन, अनमोल, मानषी, आयुषी, अनुष्का, आयुष, कृष्णा, सक्षम, चेतन, अभिषेक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...