Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए जोरदार उत्साह, 670 खिलाड़ियों ने...

Kanpur : अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए जोरदार उत्साह, 670 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

देश के 70 जिलों सहित दिल्ली, हरियाणा और बिहार से भी पहुंचे प्रतिभागी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो गई है। आयोजकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के करीब 70 जिलों के अलावा नई दिल्ली, करनाल, गुरुग्राम और बिहार के आसनसोल से भी प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कुल 670 खिलाड़ियों ने लीग में भागीदारी सुनिश्चित की है, जो इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता को दर्शाता है। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि खिलाड़ियों को बैच (किट) का वितरण 5 मई को सुबह 8:30 बजे से कानपुर साउथ मैदान पर किया जाएगा।

वहीं, बाहरी जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 8 से 10 मई तक ट्रायल आयोजित होंगे, जिसमें वे किसी भी दिन भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को उसी समय बैच प्रदान कर दिए जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...