Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलKanpur : होम फर्निश बना केएसपीएल चैंपियन, रेडविंग्स को 73 रन से...

Kanpur : होम फर्निश बना केएसपीएल चैंपियन, रेडविंग्स को 73 रन से हराया

श्रेयश बाजपेई का ऑलराउंड प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच बने

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें होम फर्निश ने रेडविंग्स को 73 रन से हराकर ​​खिताब अपने नाम किया। जीत में श्रेेयश बाजपेई ने गेंद और बल्ले से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में फाइनल मैच में होम फर्निश की टीम ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। टीम से अमन तिवारी ने 27, अमन ने 26, मो. शाकिब ने 23 व मो. तल्हा ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश पांडेे ने चार, हरिओम ने दो, ​शिवम शर्मा और ​जीशान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में रेडविंग्स की पूरी टीम होम फर्निश की घातक गेंदबाजी के आगे 21 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम से ​शिवम शर्मा ने 52 रन ही संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरी छोर से किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

तो गेंदबाजी में श्रेयश बाजपेई व अमन ने तीन-तीन, अमन तिवारी ने दो व शालू ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयश बाजपेई को चुना गया। विजेता टीम को अमित जायसवारल काका, आशीष जौहरी, अर्चित शुक्ला, अक्षत निगम, सौरभ तिवारी, पीयूष चंद्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!