Saturday, February 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : विश्नोई समाज के होली मिलन समारोह में फूलों की होली

Kanpur : विश्नोई समाज के होली मिलन समारोह में फूलों की होली

Kanpur ।विश्नोई समाज के होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम विश्नोई धर्म स्थापित करने वाले गुरू जम्मेश्वर जी के चित्र को फूलमाला अर्पित करके पर्यावरण सुरक्षा व समाज की उन्नति के लिये प्रार्थना की गयी समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा० सुरेश चन्द्र गुप्ता व विधायक सलिल विश्नोई (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) एवं अध्यक्ष अविनाश विश्नोई, महामंत्री अमित विश्नोई ने गुरू जी का माल्यार्पण कर तथा समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया।

#kanpur

एवं कवियों का सम्मान संजीव गुप्ता ने किया। इसके उपरान्त काव्य पाठ से कवियों ने समा बांध दिया साथ ही झांकी एवं फूलों की होली का आये हुये लोगों ने व बच्चो ने राजस्थानी ऊँट में बैठकर लुफ्त उठाया तथा आनन्दित हुये। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख समाज सेवी ज्ञानेन्द्र जी, सिद्धनाथ जी, महेश जी, अनीता जी. शिखा जी को सम्मानित किया गया एवं सभी ने समाज हित हेतु विचार रखे।

#kanpur

श्रीमती अनीता विश्नोई ने आज की भागम भाग की जिन्दगी तनाव से बचने के लिये मेडीटेशन सिखाया। उन्होंनेसमाज के लोगों का निशुल्क मेडीटेशन सिखाने का वादा किया।

समारोह का संचालन मनोज विश्नोई द्वारा किया गया। समारोह में प्रेमनाथ विश्नोई, राहुल, संदीप, मनोज बंटू, दीप कुमार, आशीष, लक्ष्मीकान्त, अनूप, अमित, ममता आलोक, अनुराग, प्रतिभा आदि विश्नोई परिवार के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...