Kanpur । 70वीं विद्यालय वुशू चैंपियनशिप में जोरदार किक व सटीक पंच लगाकर बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में पदक की दावेदारी पेश की। पी रोड स्थित हरसहाय इंटर कालेज में खेले गए मुकाबलों में 55 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-45 किग्रा वर्ग में आंचल को पहला स्थान मिला।
अंडर-52 किग्रा भार वर्ग में तनिष्का सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-56 किग्रा में मान्या गुप्ता व अंडर-65 किग्रा वर्ग में अक्षरा कुमारी ने प्रतिद्वंदी को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के अंडर-45 किग्रा वर्ग में गरिमा द्विवेदी, अंडर-48 किग्रा वर्ग में यशी, अंडर-59 किग्रा में निधि, अंडर-60 वर्ग में दिव्यांशी ने स्वर्णिम छाप छोड़ी।
वहीं, बालक वर्ग के अंडर-45 किग्रा में कृष्णा, अंडर-48 किग्रा में अंशू, अंडर-52 किग्रा में रचित, अंडर-56 किग्रा में सचिन व अंडर-60 किग्रा में विवान, अंडर-75 किग्रा में नैतिक व अंडर-85 किग्रा वर्ग में आयुष ने पहला स्थान हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता, आयोजन सचिव नीरज मिश्रा, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने पुरस्कृत किया।


