Thursday, September 17, 2026
HomeखेलKanpur : बास्केटबॉल में गुरुग्राम, आगरा, देहरादून और मुंबई की जीत

Kanpur : बास्केटबॉल में गुरुग्राम, आगरा, देहरादून और मुंबई की जीत

Kanpur ।केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत बालिका बास्केटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों का बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुए। चार दिवसीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न संभागों की करीब 400 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन गुरुग्राम, आगरा, देहरादून व मुंबई की टीमों ने जीत दर्ज की।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अति​थि केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ, केवी आईआईटी कानपुर के नामित अध्यक्ष प्रो. प्रतीक सेन, केवी संगठन लखनऊ संभाग के आयुक्त घनश्याम पांडेय, मनीला सेन ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर दिबियापुर केवी की प्रिंसिपल पर्यवेक्षक गीता, मुख्यालय पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसिपल प्राचार्य रवीश चंद्र पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम:::
इसके बाद अंडर-17 वर्ग में चार मुकाबले हुए। इसमें गुरुग्राम ने गुवाहाटी को 38-26 से मात दी। दूसरे मुकाबले में आगरा ने चेन्नई को 31-25 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में देहरादून ने पटना को 11-7 हराया। जबकि चौथे मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 25-8 से शिकस्त दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...