Friday, July 3, 2026
HomeखेलKanpur : गुरु हरराय अकादमी बनी साउथ जोन स्विमिंग चैंपियन, छह तैराक...

Kanpur : गुरु हरराय अकादमी बनी साउथ जोन स्विमिंग चैंपियन, छह तैराक बने ग्रुप चैंपियन

Kanpur। कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में केडीएमए वर्ल्ड में आयोजित सीआईएससीई साउथ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में गुरु हरराय अकादमी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। विद्यालय के सात प्रतिभागियों में से छह ने अपने-अपने आयु वर्ग में ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर टीम को शीर्ष स्थान दिलाया।

अंडर-14 वर्ग में शौर्य और अहान राज ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शताक्षी मिश्रा ने भी तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। अनन्या कंबोज ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।

अंडर-17 वर्ग में भी गुरु हर राय अकादमी का दबदबा कायम रहा। श्रेया सिंह, सिराज कौर और विराज पटेल ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतते हुए अपने-अपने वर्ग में ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने खिलाड़ियों, स्विमिंग कोच वीरेंद्र शुक्ला व सूर्यवंशी को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...