Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया...

Kanpur : पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

Kanpur । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ, अनुशासित तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

#kanpur

इस अवसर पर योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के मूल भाव के साथ योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी को नियमित योग कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...