Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलKanpur : जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया...

Kanpur : जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया ने फाइनल में बनाई जगह

Kanpur। खेल निदेशालय उप्र की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुई। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में दस-दस टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारम्भ सचिव जिला हैंडबॉल संघ साधना मिश्रा, सह संयुक्त सचिव अनुज
सिंह चौहान, मुख्य निर्णायक हरप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस मौके पर उपक्रीड़ा​धिकारी अमित पाल, हैंडबॉल कोच सुचिता सिंह समेत अन्य कोच मौजूद रहे।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले ग्रीनपार्क ने केके गर्ल्स इंटर कॉलेज को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने पूर्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालक वर्ग के
पहले सेमीफाइनल में ग्रीनपार्क ने आरएमपी इंटर कॉलेज को 7-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने रतन
चन्द्र खत्री इंटर कॉलेज को 5-3 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।आज होंगे फाइनल मुकाबले
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया के बीच 18 मार्च को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल मैच भी सेठ
मोतीलाल खेड़िया और ग्रीनपार्क के बीच इसी समय आयोजित होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!