Sunday, April 26, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क-ए ने 3-0 से जीतकर जूनियर हॉकी का खिताब जीता

Kanpur : ग्रीनपार्क-ए ने 3-0 से जीतकर जूनियर हॉकी का खिताब जीता

Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लेकर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन पार्क-ए और इकबाल मेमोरियल अकादमी के बीच खेला गया। मैच में ग्रीनपार्क-ए की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम की ओर से उत्कर्ष, अदनान और रोहन ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच पहले पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी साउद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक शाहिद खान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!