मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : हरा पत्ता कप : जय प्रकाश के शतक से सुपीरियर स्प्रिट्स सेमीफाइनल में पहुंची
खेल

Kanpur : हरा पत्ता कप : जय प्रकाश के शतक से सुपीरियर स्प्रिट्स सेमीफाइनल में पहुंची

Akash Chaudharyअपडेट: February 4, 2026

Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त द्वितीय आमंत्रण आनंद राव पाटिल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर हरा पत्ता कप में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सुपीरियर ​​स्पि्रट्स ने खेरेपति क्लब को 130 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur

किदवईनगर ​​स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर खेले गए मुकाबले में सुपीरियर ​​स्पि्रट्स ने 35 ओवर में सात
विकेट पर 260 रन बनाए। टीम की ओर से जय प्रकाश गुप्ता ने 121 रन, सत्या ने 38 व रितेश सिंह ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मानविक ने तीन विकेट झटके।

#kanpur

जवाब में खेरेपति क्लब की पूरी टीम 30.4 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वा​धिक 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन तोमर व
निष्कर्ष व जय प्रकाश गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच जय प्रकाश गुप्ता को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह
ने दी।