Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : सीपीएल सीजन-3 की ट्रॉफी और टीम जर्सियों का भव्य अनावरण

Kanpur : सीपीएल सीजन-3 की ट्रॉफी और टीम जर्सियों का भव्य अनावरण

 

अंडर-16 क्रिकेटरों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच: डॉ. संजय कपूर

Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली स्पार्क चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) सीजन-3 अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शनिवार को मंधना स्थित पीएमजी इंटर कॉलेज मैदान में ट्रॉफी एवं टीम जर्सी अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीग की सभी 12 टीमों के ओनर्स, कप्तान और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने प्रतियोगिता की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करती हैं। इससे खिलाड़ियों में खेल कौशल के साथ मानसिक दृढ़ता और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा चयनित खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग के मुकाबले देखने का आमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम में स्पार्क इंटरनेशनल, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, क्रिक आईटी स्ट्राइक जॉन, बीपीएमजी ब्लास्टर्स, रॉयल किंग क्लब, मिडवे टाइटंस, हेलीजर बॉर्डर, एजुकेशन सेंटर जीडीएस स्पार्टन, एसवीएएस इंडियन, कलावती सुपर किंग्स, जेएमडी इलेवन और न्यूज इंडिया इलेवन टीमों की जर्सियों का भी लोकार्पण किया गया।।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक अवध बिहारी मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पार्क सीपीएल सीजन-3 के संरक्षक एवं पीएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण दत्त द्विवेदी तथा लीग कमिश्नर नीरज वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...