Sunday, August 2, 2026
HomeखेलKanpur : कोबुडो में कानपुर का गोल्डन पंच, 68 पदकों के साथ...

Kanpur : कोबुडो में कानपुर का गोल्डन पंच, 68 पदकों के साथ बना चैंपियन

Kanpur। नवाबगंज ​स्थित वीएसएसडी कॉलेज में चतुर्थ राज्य कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियन​​शिप रविवार को हुई। इसमें कानपुर ने 68 पदकों पर कब्जा जमाया। जबकि दूसरे स्थान पर 52 पदकों के साथ लखनऊ और 33 पदकों के साथ उन्नाव तीसरे स्थान पर रहा। फतेहपुर ने 26 पदक जीते।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अति​थि वीएसएसडी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन, निदेशक डॉ. अंशु सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. विपेंद्र परमार ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

कानपुर के पदक पाने वाले ​खिलाड़ी:::आगमन श्रीवास्तव, अव्युक्त तिवारी, मनन, एकांश कश्यप, अभिजीत, निखिल मिश्रा, अथर्व अवस्थी, कुंज मिश्रा, श्रेष्ठ दयाल, आयान वर्मा, कृष्णा कन्नौजिया, सागर यादववंशी और चिराग आदि ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक विजेताओं में अन्वित उत्तम, ओमांश यादव, अद्विक, तनुष बाजपेयी, अनीकेत, प्रभास, विराट श्रीवास्तव, त्रिकेय, रेहान शेख, रितेश कुशवाहा, आयुष चौधरी और विशाल चंद आदि शामिल रहे।

वहीं विनान, युवान, अभिजय प्रताप सिंह, वेदांत तिवारी, श्रेयश, अजलान और अमर ने कांस्य पदक जीते। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आनंद किशोर पांडे, आभा शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, शो​भित पांडे आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...