Saturday, June 13, 2026
HomeखेलKanpur : गोल्ड कप क्रिकेट: कानपुर रेड और कानपुर किंग्स ने दर्ज...

Kanpur : गोल्ड कप क्रिकेट: कानपुर रेड और कानपुर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत

गुलाम मोहम्मद की नाबाद फिफ्टी और ऋषि ने खेली ताबड़तोड़ पारी,

Kanpur । डॉ. नगेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में के पहले मैच में कानपुर रेड ने कानपुर येलो को 33 रन से पराजित किया। कानपुर किंग्स ने कानपुर टाइटंस को छह विकेट से पराजित किया।

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर रेड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। टीम से गुलाम मोहम्मद ने नाबाद 71 रन व प्रतीक साहू ने 49 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अक्षय, दिव्यांशु सिंह व अशंवीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर येलो की पूरी टीम 19 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से अनिकेत ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सन्नी कुमार ने तीन, पृथ्वी अरोड़ा ने दो, मो. नोमन, शुभम, गुलाम मोहम्मद व प्रतीक साहू ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच गुलाम मोहम्मद को चुना गया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर दूसरे मुकाबले में कानपुर टाइटंस ने 18.2 ओवर में 91 रन बनाए। टीम से नवनीत पटेल ने 24 रन, आतिफ खान ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश पांडे व अनूप दीक्षित ने तीन-तीन, ऋषि व एस त्रिपाठी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर किंग्स ने 11.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में ऋषि ने 37 रन, समयक त्रिवेद्धी ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. अजीज ने दो, अनिकेत व अभि सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अनूप दीक्षित को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...