Friday, May 1, 2026
HomeखेलKanpur : गोल्ड कप : अशद अहमद के ऑलराउंड खेल से चंबल...

Kanpur : गोल्ड कप : अशद अहमद के ऑलराउंड खेल से चंबल वॉरियर्स फाइनल में

Kanpur । डॉ. नगेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में चंबल वॉरियर्स ने कानपुर किंग्स को चार विकेट से मात दी। मैच में अशद अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया।

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर किंग्स ने 18.1 ओवर में 130 रन बनाए। टीम से अमन ने 27, एस त्रिपाठी ने 22, अभय ने 16, शिवा ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्जुन, सचिन व अशद अहमद ने दो-दो, मनु, प्रशांत ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में चंबल वॉरियर्स ने 17.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

टीम में अलत्मस ने नाबाद 40 रन, मनु ने नाबाद 30, अशद अहमद ने 29 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनूप दीक्षित ने दो, समन्वय व एस त्रिपाठी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!