Sunday, May 3, 2026
HomeखेलKanpur : उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गाजियाबाद टॉप पर, आगरा-लखनऊ का...

Kanpur : उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गाजियाबाद टॉप पर, आगरा-लखनऊ का भी दबदबा

दूसरे दिन कैडेट, जूनियर और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई जिलों के खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

Kanpur । इंडिया ताइक्वांडो की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रविवार को दूसरे दिन गाजियाबाद ने आठ, आगरा ने सात और लखनऊ सात पदक अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर और क्रेडिट बालिका वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

दूसरे दिन कैडेट बालक अंडर-33 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु (आगरा) ने स्वर्ण, प्रियदर्शन (इटावा) ने रजत, आरव चौहान (गाजियाबाद) और उत्कर्ष (मुरादाबाद) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-37 में यश (गाजीपुर) ने स्वर्ण, आशीष (मुरादाबाद) ने रजत, मोहित कश्यप (कानपुर) कांस्य व निर्मल (वाराणसी) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-57 में सुहास (गौतम बुद्ध नगर) ने स्वर्ण, विराज (गाजियाबाद) ने रजत, नितिन (आगरा) कांस्य व अर्श (बिजनौर) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-61 में विजय (आगरा) ने स्वर्ण, प्रखर (कानपुर) ने रजत, देवराज (गाजियाबाद) कांस्य व जयंत (आगरा) ने कांस्य पदक जीता।क्रेडिट बालिका अंडर-29 किलोग्राम वर्ग में सिद्धि (इटावा) ने स्वर्ण, श्रेया (गोरखपुर) ने रजत, काव्य (आगरा) कांस्य व (जौनपुर) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-33 में नंदिनी (गाजियाबाद) ने स्वर्ण, आराध्या (लखनऊ) ने रजत, उन्नति (मुरादाबाद) कांस्य व वेदिका (लखनऊ) ने कांस्य जीता।

अंडर-44 में काजल (आगरा) ने स्वर्ण, नायरा (लखनऊ) ने रजत, तेजस्विनी (गाजीपुर) कांस्य व आकांक्षा (कुशीनगर) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-51 में अनोखी (गोरखपुर) ने स्वर्ण, अग्रिम (जालौन) ने रजत, प्रसू (प्रयागराज) कांस्य व भावना (अलीगढ़) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-59 में एंजेल (कानपुर) ने स्वर्ण, सौम्या (गाजियाबाद) ने रजत, ख्याति (अलीगढ़) कांस्य व संस्कृति (गौतम बुद्ध नगर) ने कांस्य पदक जीता।

जूनियर बालिका अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में अंशिका (आगरा) ने स्वर्ण, चंचल (बिजनौर) ने रजत, स्नेहा (गाजियाबाद) कांस्य व हर्षिता (गाजियाबाद) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-55 में अंशिका (अलीगढ़) ने स्वर्ण, विभूषित (फिरोजाबाद) ने रजत, यशिका (गौतम बुद्ध नगर) कांस्य व सृष्टि (मिर्जापुर) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-59 में अंशिका (लखनऊ) ने स्वर्ण, भूमिका (गाजियाबाद) ने रजत, अवंतिका (जौनपुर) कांस्य व जया (मैनपुरी) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-63 में खुशी (लखनऊ साई) ने स्वर्ण, आदिती (मथुरा) ने रजत, कोमल (फिरोजाबाद) कांस्य व पलक (बलरामपुर) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-68 में नव्या सिंह (लखनऊ साई) ने स्वर्ण, आयुषी सिंह (गाजीपुर) ने रजत पदक जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!