Monday, April 27, 2026
HomeखेलKanpur : फिटनेस से लेकर फॉर्म तक की परीक्षा, ग्रीन पार्क में...

Kanpur : फिटनेस से लेकर फॉर्म तक की परीक्षा, ग्रीन पार्क में ट्रायल का आगाज

Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित आवासीय क्रिकेट छात्रावास के फाइनल ट्रायल की शुरुआत सोमवार से हुई। जहां प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 80 जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, सिराजुद्दीन, अनुराग पांडेय व सुनील ने नेट्स पर परखा। बीसीसीआइ मानक के यो-यो टेस्ट से खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया गया और इसके बाद नेट्स पर खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी कौशल को देखा गया।

28 फरवरी फाइनल ट्रायल के बाद प्रदेश के आवासीय छात्रावास के लिए चुने गए खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।ग्रीन पार्क के क्रिकेट कोच और खेल विभाग में उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि फाइनल ट्रायल में सुबह 80 खिलाड़ियों को कई ग्रुप में विभाजित कर पूर्व क्रिकेटरों ने फिटनेस टेस्ट कराया। बीसीसीआइ के मानक पर आधारित यो-यो टेस्ट में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता को परखा गया।

100, 200 और 800 मीटर की दौड़ कराने के साथ ही दो कोन के बीच उचित दूरी को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। इसमें ज्यादातर खिलाड़ियों ने बेहतर टाइमिंग निकाल फिटनेस साबित की। वहीं, शाम को नेट्स सत्र में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन को पूर्व क्रिकेटरों ने बारीकी से परखा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!