Monday, May 4, 2026
HomeखेलKanpur : 7 मई से निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

Kanpur : 7 मई से निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की पहल, युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर

 

Kanpur । खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 7 मई 2026 से निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन शाम 5 बजे से शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा।

परशुराम वाटिका, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में कोच भगवान दीन, किदवई नगर स्थित स्वर्गीय रतन शर्मा स्टेडियम में कोच ओम सैनी और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में कोच नरेंद्र प्रताप सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। एक माह तक चलने वाले इस निशुल्क शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी सीधे प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर संबंधित कोच से संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी प्रशिक्षकों से फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!