Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में चिंटेल्स के पांच खिलाड़ियों का...

Kanpur : यूपी अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में चिंटेल्स के पांच खिलाड़ियों का चयन

एक से पांच अक्टूबर तक गोरखपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Kanpur । चिंटेल्स स्कूल के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी एक से पांच अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में विशाल सिंह, स्पर्श सचान, रत्नम जोशी, आरुष मिश्रा और कृतार्थ श्रीवास्तव शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल है। इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

#kanpur

स्कूल के बास्केटबॉल कोच अतुल पटेल ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और सफल प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...