Kanpur । प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावास का फाइनल ट्रायल 27 और 28 अप्रैल को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। दो दिवसीय फाइनल ट्रायल से प्रदेश के क्रिकेट छात्रावास के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो छात्रावास में क्रिकेट का ककहरा सीखकर प्रदेश और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का दावा पेश करेंगे।
रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास मैच खेला गया। 80 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर पिछले एक सप्ताह से खेले जा रहे अभ्यास मैच से खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को परखा जा रहा है।
कोच अमित पाल ने बताया कि कई मैच का अनुभव मिलने से अब खिलाड़ी फाइनल ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोमवार और मंगलवार को होने वाले ट्रायल में उप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान और कोच ज्ञानेंद्र पांडेय, आजमगढ़ के सिराजुद्दीन, देवरिया के अनुराग श्रीवास्तव और मुरादाबाद के सुनील नेट्स पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखेंगे।


