Sunday, April 26, 2026
HomeखेलKanpur : फाइट एंड बर्न बना चैंपियन, राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग के...

Kanpur : फाइट एंड बर्न बना चैंपियन, राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन

Kanpur । किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को केशवपुरम स्थित फाइट एण्ड बर्न एकेडमी में किया गया। इसमें फाइट एंड बर्न एकेडमी विजेता बनी, तो कात्यान स्कूल उपविजेता, लॉयस बॉक्सिंग एकेडमी तृतीय व अल्टीमेट मार्शल आर्ट एकेडमी ने चौथा स्थान अपने नाम किया। विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने सम्मानित किया गया।

खास बात यह रही कि स्वर्ण, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 मई 2026 तक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान रेफरी और जज की जिम्मेदारी विक्रांत अग्निहोत्री, आकाश कुमार, सोनम कटेरिया, उमर शहजाद और डॉ. इमरान खान ने निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में महासचिव मोहम्मद शादाब, अध्यक्ष शाहबे आलम और उपाध्यक्ष डॉ. इमरान खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!