Kanpur। प्रयागराज में स्व. देवेंद्र नाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय वेटरन्स बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 से 15 जून तक हुई। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के राजीव एडगर और आरबी मिश्र ने अपने अनुभव व फिटनेस के दम पर सिंगल्स व डबल्स स्पर्धाओं में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
सिविल लाइंस निवासी राजीव एडगर ने रक्षा मंत्रालय के अधीन डीजीक्यूए में 33 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति प्राप्त हुए थे। वहीं मैनावती मार्ग स्थित श्रीराम कृपा स्टेट निवासी आरबी मिश्र ने सीमा सुरक्षा बल में 35 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे।
सरकारी सेवाओं से अलग होने के बाद भी दोनों ने खेल के प्रति अपना लगाव रखा। उनकी इस उपलब्धि पर वेटरन्स खिलाड़ियों और संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं और भविष्य में और पदक जीतने की बधाई दी।


