Thursday, July 30, 2026
HomeखेलKanpur : गोवा मिनी नेशनल के लिए कानपुर के आठ खिलाड़ी यूपी...

Kanpur : गोवा मिनी नेशनल के लिए कानपुर के आठ खिलाड़ी यूपी टीम में

Kanpur। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 7 से 9 सितंबर तक गोवा के मडगांव में होगी। इसके लिए यूपी टीम के चयन के लिए कानपुर से ​खिलाड़ियों का ट्रायल पिछले सप्ताह पीरोड ​स्थित हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में हुआ था। इसमें से श्रेष्ठ आठ ​खिलाड़ियों के नामों की घोषणा गुरुवार को हुई।

उत्तर प्रदेश अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में शहर के आठ होनहार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अथर्व अवस्थी, तेजस ठाकुर, आर्यन पटेल, हितेश अहूजा, नमन पाठक, मानस शर्मा, वंश चतुर्वेदी और हनी सोनकर शामिल हैं।

सभी खिलाड़ी आगामी 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और कानपुर का नाम रोशन करेंगे। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रामेंद्र सिंह ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की अंतिम टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...