Saturday, July 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा की रणनीति बैठक में कानपुर की गूंज, मैथानी ने...

Kanpur : भाजपा की रणनीति बैठक में कानपुर की गूंज, मैथानी ने उठाए क्षेत्रीय विकास के मुद्दे

जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान।

Kanpur । संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की सांसद-विधायक बैठक शनिवार को लखनऊ में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कानपुर से विधायक सुरेंद्र मैथानी और सांसद रमेश अवस्थी भी बैठक में मौजूद रहे।

#kanpur

 

बैठक के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।#kanpur

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, विकास कार्यों की समीक्षा और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और संगठन के समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...