Friday, September 18, 2026
HomeखेलKanpur : क्लस्टर एथलेटिक्स में डीपीएस ने जीते पांच पदक

Kanpur : क्लस्टर एथलेटिक्स में डीपीएस ने जीते पांच पदक

Kanpur। मैनपुरी में चल रही सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन शहर के ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। मीट में डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। तनु और आरना ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
तनु ने 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं आरना ने डिस्कस थ्रो में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। सोनम ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। हाई जंप में सिमरन और 100 मीटर दौड़ में ध्रुव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. रिचा प्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...