Thursday, August 6, 2026
HomeखेलKanpur : भारी बारिश के चलते जिला एथलेटिक्स मीट स्थगित

Kanpur : भारी बारिश के चलते जिला एथलेटिक्स मीट स्थगित

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 अगस्त 2026 को प्रस्तावित जिला एथलेटिक्स मीट को लगातार हो रही भारी वर्षा और मैदान की खराब स्थिति के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि आईआईटी कानपुर और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए अब तक प्राप्त सभी प्रविष्टियां (एंट्री) पूर्ववत मान्य रहेंगी। प्रतियोगिता की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे एंट्रियां दोबारा खोली जाएंगी या नहीं तथा किन-किन आयु वर्गों में नई प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी, इसका निर्णय बाद में अलग से सूचित किया जाएगा। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से नई तिथियों की आधिकारिक घोषणा तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...