Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में केएन टाइटंस ने एवरो क्लब को 94 रन से मात दी। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने खेरापति एथलेटिक्स को 98 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में रोवर्स क्लब ने केडीएमए को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने कानपुर जिमखाना को 164 रन से पराजित किया। पांचवें मैच में बीवीएस ने सिटी क्लब को सात विकेट से हराया।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर केएन टाइटंस ने 40 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए। टीम से देवांश गुप्ता ने 101 रन, रिषी ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वसीम अहमद ने तीन व आर शिवा ने दो को आउट किया। जवाब में एवरो क्लब ने 28.1 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन बनाए। टीम से शिवांश कुमार सिंह ने 56 व आर शिवा ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सतीश यादव ने चार व रिषी ने तीन को आउट किया।
राहुल सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने 36 ओवर में छह विकेअ पर 350 रन बनाए। टीम से शिवांश त्रिपाठी ने 103 रन, अमन ठाकुर ने 73 रन, लविश श्रीवास्तव ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में खेरापति एथलेटिक्स की पूरी टीम 35.4 ओवर में 252 रन बनाए। टीम से रजत मिश्रा ने 83, शशांक सिंह ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश त्रिपाठी ने पांच व सचिन ने चार को आउट किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर तीसरे मैच में केडीएमए ने 35.5 ओवर में 146 रन बनाए। टीम से सतनाम सिंह ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनमोल पांडे, युवराज पांडे ने तीन-तीन व देवांश ने दो को आउट किया। जवाब में रोवर्स क्लब ने 23.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आयुष ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श सिंह, अभिषेक तोमर व शिवम दीक्षित ने दो-दो विकेट चटकाए।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर चौथे मैच में फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने 35.5 ओवर में 254 रन बनाए। टीम से अनुपम तिवारी ने 75 रन, आदर्श गुप्ता ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुराग पाल व यशराज गुप्ता ने तीन-तीन व आदित्य ने दो को आउट किया। जवाब में कानपुर जिमखाना की पूरी टीम 15 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। टीम से अद्यैव शुक्ला ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अविनाश ने छह विकेट अपने नाम किए। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए पांचवें मैच में सिटी क्लब ने 20.4 ओवर में 75 रन बनाए।
टीम से आदित्य कुमार ने 18 व अनंत ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अरशन अली ने चार को आउट किया। जवाब में बीवीएस ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अंश ने 31 व शुभम ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शौर्य ने एक विकेट झटका।


