मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: स्टेट कराटे में देवांश, अविरल और दीपाली ने जीता स्वर्ण
खेल

Kanpur: स्टेट कराटे में देवांश, अविरल और दीपाली ने जीता स्वर्ण

Parpanch News

Kanpur: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कानपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्गों में तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए।

ओईएफ स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित दुबे ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन लुधियाना में 11 दिसंबर से होने वाली एसएफजीआई प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर  सुनील शुक्ला, आशीष गौतम समेत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

पदक विजेता खिलाड़ी

अंडर 14 में 25 किग्रा. में देवांश जायसवाल ने स्वर्ण, 50 किग्रा. में अविरल पाठक ने स्वर्ण और 50 किग्रा. बालिका में दीपाली वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर 17 बालिका वर्ग में 40 किग्रा. में गौरवी द्विवेदी ने रजत, 68+ किग्रा. में आराध्या ने रजत, 52 किग्रा. में उन्नति अग्निहोत्री ने कांस्य, 56 किग्रा. में रिया निषाद ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में 40 किग्रा. में शिफा हबीबी ने रजत, 52 किग्रा. में भव्य साहू ने कांस्य, 56 किग्रा. में अर्शिता अग्निहोत्री ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *