Kanpur। केसीए की ओर से प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने केडीएमए क्रिकेट एकेडमी को 103 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में क्रिक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें देव दुबे ने 70 रन, शिवांश ने 38 व शौर्य तिवारी ने 33 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने तीन को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएमए क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23.4 ओवर में 108 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से कार्तिक सिंह ने 52 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. फहद व कुबेर तिवारी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच देव दुबे को चुना गया।


