Saturday, April 25, 2026
HomeखेलKanpur : दीन दयाल उपाध्याय स्कूल बना चैंपियन, विन्यास पब्लिक को रोमांचक...

Kanpur : दीन दयाल उपाध्याय स्कूल बना चैंपियन, विन्यास पब्लिक को रोमांचक फाइनल में 2 अंकों से हराया

केएसएस जोन-ए ओपन बालक खो-खो टूर्नामेंट का समापन, तीसरे स्थान पर दून इंटरनेशनल

Kanpur । केएसएस (जोन-ए) ओपन बालक वर्ग खो-खो टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ने विन्यास पब्लिक स्कूल दो अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में दूसरे दिन पहले सेमीफाइनल में विन्यास पब्लिक स्कूल ने दून इंटरनेशनल को एक अंक और दीन दयाल स्कूल ने मंटोरा पब्लिक स्कूल को दो अंक से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

#kanpur

तीसरे स्थान के मैच में दून इंटरनेशनल ने मंटोरा स्कूल को दो अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अटैकर का पुरस्कार विन्यास स्कूल के सुल्तान और डिफेण्डर का पुरस्कार पं.दीन दयाल स्कूल के एकलव्य को मिला।

#kanpur

मैचोपरांत विशिष्ट अतिथि जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन सोनकर, विद्यालय की प्रबंध निदेशिका आरती कटियार, सीनियर कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच रोहित सोनकर भी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!