Saturday, September 12, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-15 चयन मैच में चमकीं कानपुर की बेटियां

Kanpur : अंडर-15 चयन मैच में चमकीं कानपुर की बेटियां

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-15 ट्रायल मैच का आयोजन कमला क्लब में किया जा रहा है। इसमें कानपुर, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से 90 जूनियर गर्ल्स खिलाड़ियों के बीच चार टीम बनाकर मैच कराए जा रहे हैं। 30-30 ओवर के मुकाबले से महिला चयन समिति की सदस्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें की खोज कर रही हैं।

शनिवार को कमला क्लब में खेले गए चयन मैच में कानपुर की अनुश्री कश्यप, भव्या अवस्थी, दिव्या, दिशा सिंह, काव्या बंदोह, माही, मनी पाल, नंदिका यादव, परी यादव, वंशिका यादव और आराध्या सिंह ने गेंद और बल्ले का दम दिखाया।

कानपुर के साथ मेरठ, सहारनपुर, बरेली व लखनऊ की खिलाड़ियों ने भी चयन मैच में छाप छोड़ी। चयन मैच में खिलाड़ियों के बीच सटीक लेंथ पर लगातार गेंदबाजी, क्लासिकल शाट लगाने की होड़ दिखी। जिसे चयन समिति की प्रमुख प्रियंका शैली, सीमा सिन्हा, कश्मिरा, श्वेता व क्षमता श्रीवास्तव ने हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर रखी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...