Kanpur । ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन मलेशिया में हुआ। इसमें भारतीय टीम से खेल रहे स्टैंडिंग वर्ग के खिलाड़ी महेंद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक और व्हीलचेयर वर्ग में जुड़वा भाई रोहित और राहुल गुप्ता ने कांस्य पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई चैंपियनशिप में शहर की तिकड़ी ने पदक जीतकर डार्ट्स खेल में नई पहचान बनाई।

भारतीय टीम के कोच शैलेश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों के बीच महेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम का गौरव बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय पैरा आइकन खिलाड़ी राहुल गुप्ता ने बताया कि देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य था। इस लक्ष्य को हासिल कर खुशी हो रही है। विश्व भर के खिलाड़ियों के बीच बहुत कुछ सीखने को मिला।

