Thursday, September 17, 2026
HomeखेलKanpur : पिच की नब्ज समझेंगे क्यूरेटर, ग्रीनपार्क में कार्यशाला शुरू

Kanpur : पिच की नब्ज समझेंगे क्यूरेटर, ग्रीनपार्क में कार्यशाला शुरू

,25 प्रतिभागियों को पिच निर्माण व रखरखाव की दी जानकारी

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला का शुभारम्भ गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ। जिसमें बीसीसीआई के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी और सुरेंद्र सिंह चौहान ने सभी 25 प्रतिभागियों को पिच के निर्माण एवं रखरखाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

 

#kanpur

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने किया। सभागार में सभी ने वरिष्ठ पिच क्यूरेटर स्व. शिवकुमार की याद में दो मिनट का मौन रखकर ऋद्धांजलि दी। इस मौके पर एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा, अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर, सुजीत श्रीवास्तव, रीता डे, भूपेंद्र सिंह, अहमद अली खान तालिब आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...